केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा बदलाव हो रहा है। पीएम मोदी अपनी नई कैबिनेट बना रहे है। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री के साथ ही अब पीएम मोदी की कैबिनेट बन रही है। लेकिन इससे पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जोड़ा गया है तो वहीं कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से इस्तीफी दे दिया है। तो वहीं उत्तराखंड के सासंद अजय भट्ट को पीएम मोदी की नई कैबिनेट में जगह मिल गई है।
बता दें कि नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज शाम 6 बजे विस्तार है। इस विस्तार में 43 मंत्री शपथ लेंगे। मोदी कैबिनेट विस्तार की लिस्ट आ गई है। इस लिस्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नेता आज शपथ लेंगे जिसमें अजय भट्ट का नाम शामिल है। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी।
वहीं रमेश पोखरियाल निशंक को उनके खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया गया है। उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनकी जगह अजय भट्ट कैबिनेट में शामिल हो रहे।
आपको बता दें कि अजय भट्ट का जन्म अल्मोड़ा रानीखेत में हुआ था। वह कॉलेज के दिनों से ही अजय भट्ट् का जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से हुआ और वे सक्रिय राजनीति में भी उतरे। वह एक सांसद के तौर व बाखुबी अपना फर्ज निभा रहे है। उनकी काबलियत को देखते हुए पीएम मोदी उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल कर रहे है।