दोस्तों, संगीत जगत को एक के बाद एक जोरदार झटका लग रहा है। पहली आवाज कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया और अब बप्पी लहरी का निधन हो गया है। बप्पी लहरी ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए जो आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। मनोरंजन जगत के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि हाल ही में देश ने 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को खो दिया। सामने आ रहा है कि इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी ने 69 साल की उम्र में दुनियासे अलविदा कह दिया है।
बता दें कि उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से एक बार फिर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई अब लगातार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनका काफी समय से मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात अचानक उन्हें परेशानी हुई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जुहू, मुंबई के एक अस्पताल में लाया गया जहां आज सुबह उनका निधन हो गया।
बप्पी लाहिड़ी ने अपने पूरे करियर में एक से बढ़कर एक गाने बनाए हैं जिसके कारण उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।लाहिरी अब हमारे बीच नहीं रहे। बता दें कि उन्होंने 70 और 80 के दशक से कई चुनींदा बॉलीवुड फिल्मों में गाने देना शुरू किया था।
बप्पी दा लता जी को कहते थे ’मां’
लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया था। दिग्गज गायक के निधन से दुखी बप्पी दा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पुरानी और बेहद खास तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने ‘माँ’ लिखा था। भारत रत्न लता मंगेशकर को कोविड और निमोनिया के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लता जी ने बप्पी जी को जन्मदिन की दी थी शुभकामनाएं
गोल्ड लवर बप्पी दा ने पिछले साल नवंबर में अपना 69वां जन्मदिन मनाया था। उस दौरान संगीतकार को बधाई देने वालों की सूची में लता दी का नाम भी शामिल था. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो भी शेयर की और बप्पी दा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बप्पी। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ और खुश रखे।’
उनके निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वाले अब उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर है। हर कोई अपने मशहूर संगीतकार को तहे दिल से याद कर रहा है।